सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
लगे रहिए- पर जोश में होश जरूरी है...

बिहार में इस बार का चुनाव पिछले सभी चुनावों से अपनी कई खुबियों के चलते एकदम भिन्न है। इस चुनाव की सबसे खास बात रही कि दहशत तो बिल्कुल नहीं है। आज हम बिहार के सारण जिले में हैं और इस जिले के दस विधानसभा क्षेत्रों के 2240 बूथों पर प्रात:7 बजे से मतदान प्रारंभ हो गया है। इस महापर्व में जिले के 21लाख 40 हजार 648 मतदाता कुल 163 प्रत्याशियों के भाग्य की तकदीर लिखने अपने घरों से निकल चुके हैं। कुछ पी बजा आए तो कुछ अभी बजाने वाले हैं। इवीएम की पी की आवाज सुनने का उत्साह वोट देकर आने वाले मतदाताओं के चेहरों से झलक रहा है। हर तरफ सन्नाटा है, पर हर तरफ सरगर्मी भी। सड़कों पर वाहनें बस प्रशासनिक, प्रेस की ही चल रही हैं लेकिन साइकिल से आम आदमी भी अपनी जरूरतें पूरा करता नजर आ रहा है। अभी-अभी हमने जिला के प्राय: सभी संवाददाताओं से बात की और पाया कि कहीं भी कोई गड़बड़ी नहीं। एकाध जगह मतदान देर से शुरू होने की खबर अवश्य है। हमने पिछले दो लोकसभा और दो ही विधानसभा चुनावों को यहां देखा है, पर ऐसा उत्साह मतदाताओं का कभी देखने को नहीं मिला। हां, पिछले विधानसभा चुनाव में भी केजेराव के चलते बहुत कुछ सामान्य रहा था। पर, मतदाताओं का वह उत्साह तब भी देखने को नहीं मिल पाया था। लेकिन इस समय के चुनाव में मतदाताओं का जो उल्लास दिख रहा है वह इसलिए ही कि पिछला चुनाव शांत रहा था। चुनाव आयोग के बेहतरीन रणनीति के चलते किसी की एक नहीं चल पा रही है। मतदाताओं का उल्लास बता रहा है कि इस बार वे जिसकी भी तकदीर लिखे, पूरे मन से लिखेंगे। बहुत-बहुत शुभकामनाएं मतदान के इस महापर्व में भाग ले रहे सभी उत्साहित मतदाताओं को-लगे रहिए जोश में होश के साथ,तो कईयों की तकदीर बन जाएगीआप लिखेंगे उनकी तकदीर अच्छीतो खुद की भी अच्छी तकदीर बन जाएगी...।
तस्वीरों की नजर से सारण जिले में चुनाव प्रचार -
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
आपकी टिप्पणियों का स्वागत है लेकिन फूहड़ शब्द निषेध हैं।